बागेश्वर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित उत्तर अनुसूचित जाति पूर्वदशम छात्रवृति योजना के तहत 7367 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विभाग ने 6133 आवेदन सत्यापित कर दिए हैं। शेष 1234 आवेदन दस्तावेज पूरे न होने और छात्रवृति के लिए पात्र न होने के कारण खारिज कर दिए गए हैं।
पहले छात्रवृति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तय थी लेकिन बाद में आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 30 अप्रैल किया गया। सत्यापन की प्रकिया पूरी होने के बाद 6133 आवेदन शासन को भेज दिए गए है। इन पात्रों को छात्रवृति का लाभ दिया जाएगा।
यह छात्रवृति पहली कक्षा से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों को दी जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति पाने के लिए पात्र विद्यार्थी के पास जाति विशेष का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। छात्रवृति के लिए आवेदन विद्यालयों के माध्यम से किए जाते है। आवेदन प्रकिया पूर्ण होने के बाद वर्ष 2024 में सत्यापित हुए 6133 पात्र विद्यार्थियों के लिए बजट उपलब्ध होने के बाद बैंक खाते के माध्यम से छात्रवृति दी जाएगी।
I विभाग में जमा हुए आवेदनों में से सत्यापित आवेदनों की रिपाेर्ट शासन को भेज दी गई है। वर्ष 2024 के लिए शासन को बजट का प्रस्ताव भेजा जाएगा। बजट उपलब्ध होने पर सभी पात्रों के खातों में छात्रवृति भेज दी जाएगी।
-अनुराग शाह, प्रशासनिक अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, बागेश्वरI