फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जीआईसी मंडलसेरा में 75.27 लाख से होंगे वृहद मरम्मत और निर्माण कार्य

Sat, 24 Oct 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा में छात्र-छात्राओं और शिक्षण कार्यों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 75.27 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के पूरा होने से स्कूल भवन की स्थिति सुधरने के साथ ही पठन-पाठन का माहौल बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से होने वाले इन कार्यों के तहत जूनियर स्तर के कक्षा-कक्षों में वृहद मरम्मत, कार्यालय कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, एमडीएम कक्ष और चार अन्य कक्षा-कक्षों की छतों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इन सभी कक्षों के फर्श पर कोटा स्टोन बिछाने का कार्य भी किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय के पुस्तकालय के प्रथम तल पर दो नए कक्षा-कक्षों का निर्माण किया जाना भी प्रस्तावित है जिसके लिए ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से निविदा आमंत्रित कर दी गई है।

ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई आर चंद्रा ने बताया कि मंडलसेरा में विद्यालय भवन के सुदृढ़ीकरण और नए निर्माण कार्यों के लिए 75.27 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत जूनियर कक्षाओं, कार्यालय, प्रधानाचार्य कक्ष, एमडीएम कक्ष की मरम्मत, छतों का सुधार, कोटा स्टोन का कार्य और पुस्तकालय के ऊपर दो नए कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें