फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनलेख डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने की कवायद शुरु

विज्ञापन
बनलेख डिग्री कॉलेज के निरीक्षण को पहुंची टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील के बनलेख में स्थित राजकीय महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सोबन सिंह जीना कैंपस अल्मोड़ा और बागेश्वर महाविद्यालय की टीम ने बनलेक कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम अपनी रिपोर्ट एसएसजे विश्वविद्यालय को देगी। उसके बाद ही परीक्षा केंद्र को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के निर्देश पर सोबन सिंह जीना कैंपस अल्मोड़ा के विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर विजय पांडे, रसायन विभाग के प्रोफेसर जीसी साह और बागेश्वर डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल रविवार को बनलेख डिग्री कॉलेज पहुंचीं। महाविद्यालय के प्राचार्य पुष्पेश पांडे ने टीम को बताया कि कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर में 35, द्वितीय सेमेस्टर में 16 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 49 बालिकाएं हैं। अधिकतर बालिकाएं गरीब परिवारों से हैं। निरीक्षण को पहुंची टीम अपनी आख्या सोमवार को कुविवि को देगी। इससे पहले टीम के बनलेख यहां पहुंचने पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष बीएस भाकुनी, महाविद्यालय के प्राचार्य पुष्पेश पांडेय, डॉ.राजेश, जीआईसी बनलेख के प्रधानाचार्य बृजमोहन ममगई ने स्वागत किया। बनलेख डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र न होने के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए कपकोट जाना पड़ता है। परीक्षा केंद्र बनने के बाद विद्यार्थियों को काफी सहूलियत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें