फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के कार्यों, मूल्यांकन में गंभीरता जरूरी

Sun, 31 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड रामनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से सीईओ दफ्तर के सभागार में जिले के प्रधानाचार्यों और परीक्षा प्रभारियों की दो दिवसीय दक्षता संवर्द्धन कार्यशाला हुई, जिसमें परिषदीय परीक्षाओं से संबंधित कार्य, गतिविधियों एवं मूल्यांकन की गुणवत्ता वृद्धि को गंभीरता से लेने को कहा गया ताकि परीक्षा की गरिमा, गुणवत्ता और विश्वसनीयता कायम रह सके। 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के अपर सचिव वीपी सिमल्टी ने परिषद के संगठन, क्रियाकलाप, छात्रों के रजिस्ट्रेशन, इकाई परीक्षा, अर्द्धवार्षिक परीक्षा, प्री-बोर्ड परीक्षा, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का संचालन, चरणबद्ध मूल्यांकन, आवेदन पत्रों को सावधानी से भरने के बारे में बताया। अध्यापक प्रोफाइल के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव बीएमएस रावत ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में नये विषय संयोजन, अभिलेखों की प्राप्ति, विवरण एवं रखरखाव की जानकारी दी। शोध अधिकारी मनोज पाठक ने पिछले छह वर्षों के परीक्षाफल की विशेषताओं के बारे में बताया। सीईओ आरसी आर्य ने सीसीई, छात्र प्रोफाइल, आधार कार्ड को बैंक से लिंक करने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए। बैठक में विजेंद्र जोशी डीईओ माध्यमिक, डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत, राजीव निगम आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें