बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में नौ कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिक । संवाद
बागेश्वर। नौ कुमाऊं के पूर्व सैनिकों ने महाराजके दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जांबाज सैनिकों की वीरता को याद किया गया। जिले में पहली बार आयोजित कार्यक्रम में 1965 के युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने नौ कुमाऊं के सफल ऑपरेशनों पर भी चर्चा की। कहा कि नौ कुमाऊं के जवानों ने पाकिस्तान के महाराजके इलाके पर कब्जा कर वीरता का परिचय दिया था।
बताया कि आने वाले वर्षों में नौ कुमाऊं के सैनिक इसे धूमधाम से मनाएंग। इस दौरान इस युद्ध में शहीद हुए सभी सात जवानों को याद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिपाही देव सिंह और विशिष्ट अतिथि कैप्टन जयंत गिरि रहे। इस मौके पर कैप्टन सुंदर ऐठानी, मोहन भंडारी, सूबेदार मेजर दीपक माजिला, ऑनरेरी नायक फते सिंह आदि मौजूद रहे।