उद्योग विभाग की एकल खिड़की सिस्टम की बैठक डीएम भूपाल सिंह मनराल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि उद्यमियों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू कर दी गई है। उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर एनओसी जारी करने को कहा। जिले के लघु उद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों के निर्मित उत्पादों का निरीक्षण भी किया। समिति की ओर से हस्तशिल्प में सुंदर लाल टम्टा को पहला, मथुरा प्रसाद को द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
हथकरघा उद्योग में पार्वती देवी प्रथम, नीलम पांगती द्वितीय, लघु उद्योग में विपिन चंद्र प्रथम, मुकेश चंद्र को द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इस दौरान डीडीओ डॉ. महेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बीसी पाठक, केएस कर्म्याल आदि थे।