फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित कुमार जिलाध्यक्ष, तरुण लुम्याल बने जिला सचिव

विज्ञापन
बागेश्वर में चुनाव के बाद इंजीनियर संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सिंचाई विभाग के इंजीनियर्स संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से ललित कुुमार को अध्यक्ष और तरुण लुम्याल को सचिव चुना गया। पदाधिकारियों ने संगठन की समस्याओं पर चर्चा की और उनके निदान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग की जिला शाखा की बैठक नंद किशोर जोशी की अध्यक्षता में हुई। मंडलीय कार्यकारिणी से कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार और मंडल सचिव सुभाष चंद्र जोशी की देखरेख में नई जिला और खंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। सिंचाई खंड बागेश्वर के लिए प्रमोद बिष्ट को खंडीय अध्यक्ष और भास्कर बस्वाल को खंडीय सचिव चुना गया।
पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड बागेश्वर के लिए ममता बिष्ट अध्यक्ष और संदीप कुमार टम्टा सचिव चुने गए। पदाधिकारियों ने पीएमजीएसवाई में सड़कों के निर्माण के दौरान काश्तकारों की काटी गई जमीन का मुआवजा तैयार करने के लिए अमीनों की नियुक्ति करने, विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन के लिए बेलदार, वर्क एजेंट और मेटों की नियुक्ति करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। वहां पर सुनील कुमार, कमलकांत जोशी, योगेश कांडपाल, चंद्रशेखर पंत, मनुजा जोशी, नरेंद्र बिष्ट, दीप चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें