फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर छात्रों का आंदोलन खत्म

Fri, 11 Aug 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
छात्र और विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधायक चंदन राम दास से मिले आश्वासन के बाद पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया सरल करने, प्राध्यापकों की तैनाती समेत चार मांगों को लेेकर छात्रसंघ क्रमिक अनशन शुक्रवार को चौथे दिन समाप्त हो गया है। विधायक ने अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। 
विज्ञापन

आंदोलन स्थल कॉलेज परिसर पहुंचकर विधायक दास ने आश्वस्त किया कि प्राध्यापकों की शीघ्र तैनाती करने, एमएम में योग की कक्षाएं सुचारु रूप से चलाने, कक्षाओं में ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन प्रवेश कराने और गत वर्ष की तरह ही बीए प्रथम, बीएससी और बी.कॉम में इस वर्ष भी सीटें बढ़वाने के लिए वह उच्च शिक्षा मंत्री से बात करेंगे। उन्होंने प्राचार्य डॉ. एससी पंत को छात्रों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान तुरंत करने को कहा। इसके बाद विधायक दास ने क्रमिक अनशन में छात्रसंघ सह सचिव राजेंद्र दानू और पंकज मनराल को जूस पिलाकर उन्हें अनशन से उठाया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक खेतवाल, उपाध्यक्ष हरीश राठौर, प्रेमा बचखेती, सचिव रोशन गढ़िया, सह सचिव राजेंद्र दानू, कोषाध्यक्ष संदीप जोशी, गोविंद चंदोला, एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक नेगी, अंकुर कुमार आदि थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें