फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा योजन कार्यालय में भर्ती मेला कल

Tue, 22 Dec 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा योजन कार्यालय में 24 दिसंबर को रोजगार भर्ती मेला होगा। जिला सेवा योजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि दस बजे से शिक्षित बेरोजगारों के लिए सीखो और कमाओ के मकसद के साथ रोजगार मेला लगाया जाएगा,  जिसमें स्मार्ट स्किल्स हल्द्वानी के प्लेसमेंट अधिकारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा और  साक्षात्कार के माध्यम से चयन होगा। चयनित युवाओं को  पंतनगर स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में  सर्टिफिकेट्स कोर्स इन टेक्नालाजी  एक्सीलेंस और  एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स इन इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग में डिप्लोमा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान  प्रतिमाह  55  सौ रुपये से लेकर 75 सौ रुपये तक दिए जाएंगे। उन्होंने  बताया कि इस मेले में हाईस्कूल और इंटर पास युवक भाग ले सकते हैं।

आयु 18  साल से  24 के मध्य होनी चाहिए।सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ बेेरोजगार युवा इसमें भाग ले सकते हैं। फोन नंबर 08393888001 और  08393888002 पर  संपर्क करके अधिक जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें