दिवाली की पूर्व संध्या पर रोशनी की झालरों से सजी बागनाथ की नगरी।
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली की रात भर जिले भर के सभी नौ बिजली घरों पर ऊर्जा कर्मी मुस्तैद रहेंगे। त्योहार को देखते हुए यूपीसीएल ने ऊर्जा कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। इस दौरान लाइन में कोई भी फॉल्ट आने पर तत्काल मरम्मत कराई जाएगी। यूपीसीएल की पेट्रोलिंग टीम हर वक्त तैयार रहेगी।
दिवाली पर बिजली की समस्या से निपटने के लिए यूपीसीएल ने कमर कस ली है। इसके तहत जिले भर के सभी बिजलीघरों पर अभियंताओं की तैनाती की गई है। बिजलीघर पर अभियंताओं की टीम शाम छह बजे से रात 12 बजे तक तैनात रहेगी। लाइन में कहीं भी फॉल्ट आने पर टीम तुरंत मौके पर जाएगी। इसके लिए अनुबंधित वाहन चालक की छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है।
ईई बीएन पांडे ने बताया कि बागेश्वर, काफलीगैर, कपकोट, कर्मी, कौसानी, गरुड़ उप संस्थान में एई एएस खोलिया, अवर अभियंता आरएस बोरा, अजय कुुमार जोशी, जीवन चंद्र जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह कांडा, बनलेख, श्यामा में एई एसएस भंडारी, अवर अभियंता आरएस माही, एमसी जोशी की ड्यूटी लगाई है। कोई भी समस्या होने पर उपभोक्ता तुरंत संपर्क कर सकते हैं।