फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: देर रात दो बजे सुचारु हो सकी बिजली आपूर्ति

Mon, 16 Jun 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के 85 गांवों की बिजली आधी रात को सुचारु हो सकी। लाइनों की मरम्मत में कर्मचारी 15 घंटे से अधिक समय तक जूझते रहे। इस दौरान विजयपुर बिजलीघर से बनलेख तक 11 पिन इंसुलेटर बदले गए। सनगाड़ क्षेत्र में लाइन पर गिरे पेड़ की टहनियां काटकर तार जोड़े गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को बिजली गिरने से बागेश्वर से विजयपुर बिजलीघर तक सात पिन इंसुलेटर फुंकने से सप्लाई बाधित हो गई थी। शनिवार की सुबह से कर्मचारी लाइन की मरम्मत में जुट गए थे। अवर अभियंता मदन चंद्र जोशी और योगेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की। पूरे दिन जांच के बाद शाम 6.40 बजे विजयपुर बिजलीघर की बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी।
बनलेख लाइन की जांच में भी चार पिन इंसुलेटर बदले गए। रात को 8.30 बजे बनलेख तक की आपूर्ति सुचारु हुई। सनगाड़ क्षेत्र की लाइन की जांच रात को समय हुई। यहां की आपूर्ति पेड़ गिरने से बाधित थी। रात को 11.52 बजे पेड़ की टहनियां काटने के बाद तार जोड़कर क्षेत्र में बिजली सुचारु करवाई गई। एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि बिजली गिरने से लाइन में काफी नुकसान हो गया था। कर्मचारियों ने करीब 52 किमी की दूरी तय की। काफी मशक्कत के बाद रात को ही पूरे क्षेत्र की आपूर्ति सुचारु कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें