फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आरे और फल्यांटी गांव में रातभर गुल रही बिजली

Thu, 30 May 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
फल्यांटी में तार टूटने से और आरे में फ्यूज उड़ने से बाधित हुई आपूर्ति
विज्ञापन


बागेश्वर। बारिश और तेज हवा के कारण मंगलवार की शाम फल्यांटी गांव में बिजली के तार टूट गए। शाम को ही बिजली गुल होने से गांव के 32 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, यूपीसीएल के एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि तार टूटने से बिजली गुल थी। बुधवार को कर्मचारियों ने तार जोड़कर आपूर्ति सुचारू करा दी है।
विज्ञापन

आरे गांव में भी शाम को मौसम खराब होने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक खेतवाल ने बताया कि पूरी रात गांव की बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से 60 से अधिक परिवार प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि अक्सर शाम के बाद जब भी गांव में बिजली लाइन में खराबी आती है, विभाग का कोई भी कर्मचारी देखने नहीं आता है। इधर, एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि रात को देर से सूचना मिली थी। लाइनमैन ने सुबह जाकर फ्यूज जोड़कर आपूर्ति सुचारू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें