फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने से बोहाला गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
बागेश्वर के बोहाला में खराब हुआ ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के बोहाला गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से बत्ती गुल हो गई है। आपूर्ति ठप होने से 900 से अधिक की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

बोहाला गांव में 1989 में लगे ट्रांसफार्मर में पिछले चार-पांच वर्षों से खराबी आने लगी थी। ट्रांसफार्मर के कई बार खराब होने के कारण लोगों को दिक्कत भी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारु कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि अब ट्रांसफार्मर फुंक गया है।
बिजली गुल होने से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करवाने के लिए भी आसपास के गांवों में जाना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। आटा, धान चक्की ठप हो गई हैं। जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र की अधिक आबादी वाले गांव में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने जल्द विभाग से समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई मोहम्मद अफजाल ने कहा कि जल्द ही प्रस्ताव बनाकर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें