फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 15 घंटे गुल रही 65 ग्राम पंचायतों की बिजली

Fri, 28 Apr 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम का बदला मिजाज बिजली विभाग पर भारी पड़ गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते बिजली लाइनों को भारी नुकसान हुआ। वियजपुर से कांडा और दुग नाकुरी के गांवों को जोड़ने वाली लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 65 से अधिक ग्राम पंचायतों की बिजली 15 घंटे तक गुल रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से 28 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कांडा और दुग नाकुरी तहसील के अधिकांश गांवों को विजयपुर से होकर गुजरने वाली मेन लाइन से बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की शाम को जिले में भारी बारिश हुई। विजयपुर क्षेत्र में तेज हवा भी चली। हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गई। लाइन क्षतिग्रस्त होने से कमेड़ीदेवी, विजयपुर, भंतोला, झांकरा, धरमघर, सिमगढ़ी, स्यांकोट, जलमानी, बास्ती, सनगाड़, किड़ई, पचार, होराली समेत कई गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरी रात और शुक्रवार की सुबह क्षेत्र की बिजली गुल रही।
इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि बिजली की लाइन कई जगह से टूट गई थी। सुबह से ही कर्मचारी लाइन की मरम्मत में जुट गए थे। दोपहर 12 बजे लाइन को दुरुस्त कर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें