फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पिंडारी मार्ग पर रात को टूट कर गिरा पेड़

Fri, 28 Apr 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के पिंडारी रोड में बृहस्पतिवार को खतरा बने पेड़ को काटता एसडीआरएफ का जवान। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बागेश्वर। पिंडारी मार्ग पर रात के समय सूखे पेड़ की टहनियां सड़क पर गिरने से मार्ग बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन की टीम ने यातायात खुलवाया और सूखे पेड़ की खतरा बनी अन्य टहनियों को भी काटा। वहीं जिलेभर में शाम से रात तक बारिश हुई। कपकोट के ऊंचाई वाले गांवों में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से रात तक जिला मुख्यालय समेत सभी तहसीलों में बारिश हुई। नगर के पिंडारी मोटर मार्ग में कैलखुरिया में सूखे पेड़ की टहनी टूट कर सड़क में गिर गई। गनीमत रही कि रात को जब टहनी गिरी, सड़क एकदम सुनसान थी। आसपास के लोगों ने प्रशासन को मार्ग बंद होने की सूचना दी और संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर सड़क पर गिरी लकड़ी को काटकर हटाया। वहीं मंदिर के आसपास पेड़ों की सूखी टहनियों को भी काटकर अलग किया। इस बीच बागेश्वर ब्लॉक में 11 मिमी, गरुड़ में 10.50 और कपकोट में 7.50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार सुबह भी आसमान बादलों से घिरा रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए और पूरे दिन मौसम साफ रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें