फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ठाकुरद्वारा, कठायतबाड़ा में बिजली गुल, पेयजल किल्लत

Sun, 16 Apr 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ट्रांसफार्मर बदलने के काम के चलते रविवार को 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण मंडलसेरा पंपिंग योजना में पानी भी पंप नहीं हो पाया।
विज्ञापन

रविवार को यूपीसीएल ने कठायतबाड़ा में खेल विभाग के कार्यालय के समीप ट्रांसफार्मर बदला। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सुबह आठ बजे कठायतबाड़ा, टाकुरद्वारा क्षेत्र की बिजली काटी गई। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने की बात कही गई थी, लेकिन पांच बजे तक ट्रांसफार्मर बदलने का काम पूरा नहीं हुआ। बिजली न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखों का प्रयोग नहीं कर पाए। शाम छह बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। लगातार 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की मोबाइल फोन की बैटरी बोल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें