फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनीगांव के कई परिवारों को बिजली कनेक्शन नहीं मिला

Sat, 21 Jan 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
डे-नाइट टेस्ट
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की लाहुरघाटी विकास की दौड़ में बेहद पिछड़ी है। गनीगांव के एक तोक में छह परिवारों को विद्युत कनेक्शन तक नहीं मिला है। गांव में मोबाइल नेटवर्क की भी समस्या बनी है। गांव तक सड़क न होने से लोगों को तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी के बाद भी समस्याओं के समाधान को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। 
विज्ञापन


बागेश्वर जिले के गनीगांव में एक हजार की आबादी निवास करती है लेकिन यहां पर सड़क, बिजली, संचार सहित तमाम समस्याएं मुंह उठाए खड़ी हैं। सड़क न होने से ग्रामीणों को तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर गांव तक पहुंचना पड़ता है। गनीगांव के लाटीधार तोक में निवास करने वाले अनुसूचित जाति के आधा दर्जन परिवार बिजली न होने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

लंबे समय से विद्युतीकरण की मांग उठाने के बाद भी उनको बिजली के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह ने बताया कि टॉवर न होने से गांव में मोबाइल नेटवर्क भी ठीक से काम नहीं करता है। पेयजल योजना नहीं बनने से ग्रामीणों को वर्षभर पेयजल संकट से भी जूझना पड़ता है। उन्होंने बताया कि लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की मांग उठाई जा रही है। इसको लेकर सभी ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बताया कि उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों ने पूर्व में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद उनकी कोई सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें