फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के रेट बढ़ाने का विरोध

Tue, 14 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के रेट बढ़ाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने महंगाई रोकने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को जोरदार नारेबाजी के साथ एसबीआई तिराहे पर जमा हुए। जहां उन्होंने सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब से कांग्रेस ने सत्ता संभाली है। तब से महंगाई बढ़ती जा रही है। लोगों को नियमित बिजली नहीं मिल रही है जबकि दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। सरकार आए दिन नई घोषणा करती जा रही है, लेकिन काम किसी पर नहीं हो रहा। पुतला जलाने वालों में विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, कुंदन परिहार, शिव सिंह बिष्ट, गोविंद टंगड़िया, प्रशांत नगरकोटी, मनीष पांडे, धीरेंद्र परिहार, विशाल नेगी, राजकुमार मेहता, सुरेश सोनियाल आदि शामिल थे।

वहीं कपकोट के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष दीपक ऐठानी के नेतृत्व में भराड़ी कस्बे में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। कहा कि गांवाें में लोवोल्टेज, लोकल फाल्ट बढ़े हैं। इसके बावजूद ऊर्जा निगम नगर क्षेत्र में अलग फीडर भी नहीं लगा रहा है। इनमें नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी, दयाल ऐठानी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, लक्ष्मी प्रसाद, बलवंत कोरंगा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें