फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 माजिला होंगे जन प्रत्याशी निर्वाचन संगठन के प्रत्याशी

Tue, 06 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बैठक करके जन प्रत्याशी निर्वाचन संगठन का गठन किया गया। इसके लिए भगवान धपोला, अध्यक्ष, जीवन लाल वर्मा सचिव और केदार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगठन की ओर से पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला को कपकोट विधानसभा सीट से जन प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारने का प्रस्ताव पारित किया गया। 

कालिका मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में जन संगठन की कार्यकारिणी के लिए सोनी माजिला, अर्जुन सिंह, दीवान सिंह, चंद्र सिंह चौहान, सुरेश गढ़िया, विशन सिंह बसेड़ा, तारा सिंह मेहता, नारायण सिंह कोरंगा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस की बेईमान छवि को आइना दिखाने के लिए पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला को विधान सभा चुनाव में जन प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जाएगा। चुनाव में उन्हें सफल बनाने के लिए  बूथ स्तर पर संगठन खड़े किए जाएंगे। सभी से गांव स्तर पर बैठकों का आयोजन करने को कहा गया। बैठक में प्रवक्ता रमेश कृषक, केदार सिंह धपोला, सोनी माजिला, राजन सिंह धपोला, भगवान धपोला, गोविंद सिंह माजिला, रमेश सिंह, जगदीश माजिला, दीप माजिला, कमलेश सिंह, रघुवीर सिंह, राम सिंह नगरकोटी आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें