फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्कूलों में हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश, जुलाई में खुलेंगे विद्यालय

Mon, 26 May 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया है। कपकोट के ऊंचाई वाले क्षेत्र और कौसानी को स्कूलों को छोड़कर अन्य विद्यालय बंद हो गए हैं। अवकाश के दिनों में कुछ स्कूलों में सात दिनी समर कैंप लगाए जाएंगे। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदियाकोट, बोरबलड़ा, सोराग, खाती, वाछम, झूनी, खलझूनी, शामा, लीती, रातिरकेटी, भनार, नामतीचेटाबगड़, चौड़ास्थल, गुलेर, नीड़नगेड़ा और कौसानी के करीब 15 माध्यमिक और 60 से अधिक बेसिक स्कूल खुले रहेंगे। इन विद्यालयों में पूर्ववत शिक्षण कार्य चलेगा। अन्य जगहों के 50 से अधिक छात्रसंख्या वाले चयनित विद्यालयों में समर कैंप लगेंगे। राइंका वज्यूला, सूपी, अमस्यारी, स्यांकोट, भटखोला और सानिउडियार में कंपार्टमेंट वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन होगा।
बागेश्वर में हैं 544 प्राथमिक स्कूल
जिले में 544 प्राथमिक, 109 जूनियर हाईस्कूल, 32 हाईस्कूल और 61 इंटर काॅलेेज सरकारी हैं। 18 विद्यालय अशासकीय हैं। इनमें अधिकांश में गर्मियों की छुट्टियां रहती हैं। कपकोट के बिचला दानपुर, सरयू घाटी, पिंडर घाटी और कौसानी के स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान खुले रहते हैं। इन विद्यालयों में सर्दियों की जनवरी में शीतकालीन अवकाश रहता है।
विज्ञापन

कोट-अवकाश शुरू हो गए हैं। परीक्षा में कंपार्टमेंट लाने वाले सीबीएसई के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अटल उत्कृष्ट स्कूलों में ही अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जानी हैं। उत्तराखंड बोर्ड के स्कूलों के लिए ऐसा कोई आदेश नहीं है। -जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें