फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गीतांजलि मेर और श्वेता हालदार ने जीती मानक लेखन प्रतियोगिता

Sun, 18 May 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में मानक क्लब के छात्र-छात्राओं की मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्र-छात्राओं ने मानकों के माध्यम से विज्ञान को समझना गतिविधि के तहत फुटबाल विषय पर लेख लिखे। प्रतियोगिता में गीतांजलि मेर और श्वेता हालदार ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान विजेताओं को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त, सुरक्षित और विश्वसनीय सामग्री खरीदने के लिए मानकों की सही पहचान करनी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानक ब्यूरो की ओर से प्रमाणित उत्पादों की पहचान के लिए बनाए गए आईएसआई मार्क, हॉल मार्क आदि की जानकारी भी दी। मानक लेखन प्रतियोगिता में गुड्डी आर्या, अंजलि मेर ने दूसरा, पीयूष मेर ने तीसरा और हर्षित करायत ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सुरेश राम, संजय कुमार टम्टा, राजेश आगरी, मीना टम्टा, महिपाल खेतवाल, हरीश रावल, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें