फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वाद विवाद में सीता, निबंध में जिया, चित्रकला में हिमानी अव्वल

Sat, 27 May 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में वसुधैव कुटुंबकम - जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए सुनहरा अवसर विषय पर जिला स्तरीय वाद विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाद विवाद में सीता पपोला, निबंध में जिया फर्स्वाण और चित्रकला में हिमानी खेतवाल ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सीईओ गजेंद्र सौन ने कहा कि जी-20 समिट जलवायु परिवर्तन, असमानता और समावेशी आर्थिक विकास जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और उन्हें हल करने के लिए प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि राइंका बागेश्वर के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को चिंतन के मौके मिलते हैं। वहां समग्र शिक्षा की जिला समन्वयक किरन जोशी, निर्णायक रवि कुमार जोशी, डॉ. अंजू परिहार, राजीव निगम, सुषमा टम्टा, डॉ. हरीश सिंह दफौटी और दीक्षा दानू रहे। कार्यक्रम डायट प्रवक्ता संदीप कुमार जोशी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें