बागेश्वर। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विश्व स्तनपान सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत भंडारी गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों की गैर-संचारी रोग एनसीडी स्क्रीनिंग के साथ नवजात और शिशुओं की माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया।
शुक्रवार को शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विश्व स्तनपान सप्ताह भी मनाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि जन्म के बाद शिशु के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है, जो उसके बेहतर पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वस्थ विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माताओं को स्तनपान के लाभ और अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। संवाद