फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी का पर्यटक पार्क बदहाल 

Sun, 20 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कौसानी - फोटो : मदन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)।  प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी में पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाया गया एकमात्र पार्क बदहाल है। हालत यह है कि इस पार्क में जहां कूड़े के ढेर लगे हैं, वहीं पार्क की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हाल में है। कौसानी में रोजाना देश, विदेश से पर्यटक हिमालय दर्शन करने आते हैं। बावजूद इसके यहां पर पर्यटकों की सुविधाओं के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए बनाया गया पार्क बदहाल है। पार्क के चारों ओर गंदगी का ढेर लगा है। इस पार्क की चहारदीवारी टूटी है। यहां पर पर्यटकों की सुविधा के लिए हाइटेक शौचालय भी बनाया गया है, लेकिन इसमें स्वच्छक नहीं है।

यह हाइटेक शौचालय गंदगी से पटा है। पार्क में विद्युत की भी कोई व्यवस्था नहीं है। आधे अधूरे इंतजामों से कई बार पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने पार्क की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से इसके सुंदरीकरण की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें