फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी, बागेश्वर में बनेंगे ईको रिजॉर्ट

Thu, 31 Jan 2019 11:14 PM IST
दीपक नेगी अंकुर शर्मा/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
एबटमाउंट में बने ईको हट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागनाथ देव की नगरी में ईको पर्यटन की नींव पड़ गई है। कौसानी और बागेश्वर में ईको रिजॉर्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इनमें सैलानियों को प्रकृति के संरक्षण और संवर्द्धन का संदेश दिया जाएगा। 4.34 करोड़ की लागत से बनने वाले रिजॉर्ट के बनते ही 40 से 50 लोगों को जहां रोजगार मिलेगा वहीं जिले में पर्यटन के अवसर भी बढ़ेंगे।  

विज्ञापन


देहरादून में साल 2018 में हुई इन्वेस्टर समिट में बागेश्वर में ईको रिजॉर्ट के लिए दो संस्थाओं ने एमओयू साइन किए थे। इसमें ईको टूरिज्म के तहत बागेश्वर और कौसानी में ईको रिजॉर्ट बनाए जाएंगे। बागेश्वर में 1.44 करोड़ की लागत से रिजॉर्ट बनाया जा रहा है। इससे 15 से 20 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं कौसानी में 2.90 करोड़ की लागत से ईको रिजॉर्ट बनाया जा रहा है।

इस रिसोर्ट में 25 से 30 क्षेत्रवासियों को रोजगार मिलने का अनुमान है। दोनों रिजॉर्ट के निर्माण की सभी कागजी कार्रवाई पूरी होने के साथ निर्माण भी शुरू हो गया है। साल अंत दोनों रिजॉर्ट बन कर तैयार होने की उम्मीद है। 

कौसानी और बागेश्वर में ईको रिजॉर्ट बनाए जा रहे हैं। इन रिसोर्ट के बनने से क्षेत्रवासियों को रोजगार मिलेगा और पलायन पर अंकुश लगेगा। - बीसी पाठक, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र बागेश्वर 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें