फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाए और ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदारों का धरना

Tue, 09 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित देयकों का भुगतान करने और ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदार संघ की जिला इकाई के बैनर तले ठेेकेदारों ने मंगलवार को लोनिवि के प्रांतीय खंड में धरना दिया।
विज्ञापन


यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा दो साल पहले कराए गए कार्यों का आज तक भुगतान नहीं होने से उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं, जबकि ई-टेंडरिंग के कारण छोटे ठेेकेदारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। आरोप लगाया कि शासन की ई-टेंडर प्रथा से छोटे ठेकेदारों का रोजगार छीन लिया गया है।

आरोप लगाया कि कुछ अभियंता अपने चहेतों को ही काम दे रहे हैं। धमकी दी कि यदि शासन ने ठेकेदार विरोधी नीति शीघ्र नहीं बदली तो विधानसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि जल्द ही बकाए का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बाद में ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और इसकी प्रति अधिशासी अभियंता को सौंपी। अध्यक्षता राजकीय ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश पाठक ने की। वहां बसंत नेगी, गोविंद बल्लभ और सुुरेश पांडे आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें