फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-समाधान से सुलझाएं समस्याएं

Mon, 29 Jun 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भूपाल सिंह मनराल ने नियमित स्टाफ बैठक में अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योजनाओं की हर माह समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारी गंभीरता से काम करें तो धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ई-समाधान योजना को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निष्ठा के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा जिला स्तर पर शिकायत निवारण योजना को अधिक प्रभावी, उत्तर दायित्वपूर्ण, समयबद्ध, सुविधाजनक बनाने के लिए लिए ई-समाधान योजना शुरू की गई है। शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करके, ऑनलाइन ही समाधान भेजने की कार्रवाई की जानी है।

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन को धन की कमी आड़े नहीं आएगी। जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एनएल आर्या ने जन धन योजना, किसान पेंशन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह ने कहा कि  लोगों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ समय पर पहुुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल, एडीएम हरवीर सिंह, एसडीएम फींचा राम चौहान, कपकोट के एसडीएम केएस टोलिया, गरुड़ के एसडीएम चंदन सिंह डोबाल, डीडीओ डा. महेेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडे, तहसीलदार पीएस माहरा, कृष्ण चंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें