बागेश्वर में मैग्नेसाइट माइन के मलबा निकासी को लेकर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु से वार्ता करते ग्र
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खरही पट्टी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रंजना राजगुुरु से मुलाकात कर झिरौली मैग्नेसाइट कंपनी को ई-रवन्ना जारी कराने की मांग की है। कहा है कि माइन से सस्ते दरों पर रेत, कंकड़, पत्थर मिल जाया करता था, रोक के कारण लोगों को निर्माण सामग्री महंगे दामों में खरीदनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने कहा है कि कंपनी से घरेलू और सरकारी भवनों के निर्माण के लिए उचित दरों सामग्री उपलब्ध हो जाती है। लेकिन ई-रवान्ना जारी नहीं होने के चलते कंपनी से रेत, कंकड़, पत्थर की निकासी नहीं हो रही है। कहा है कि माइन से मलबा निकासी पर लगी रोक से कंपनी को आर्थिक चपत लग रही है। कर्मचारियों को 4 महीने से वेतन नहीं मिला है।
कहा कि कंपनी से हजारों लोगों की रोजी-रोटी चलती है। निकासी नहीं होने से लोग बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कंपनी को शीघ्र मलबा निकासी की अनुमति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में भाजपा खरही मंडल के अध्यक्ष रवि करायत, प्रधान करालापालड़ी मोहन सिंह, प्रधान मटेला ललित रौतेला, आनंद सिंह, दीपक करायत, रणजीत सिंह आदि शामिल थे।