फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर को ई डिस्ट्रिक बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदम:डीएम

विज्ञापन
जिलाधिकारी विनीत कुमार। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले को ई डिस्ट्रिक्ट बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। डीएम विनीत कुमार ने कहा कि पहले चरण में कलक्ट्रेट में यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। गलत काम करने वालों को दंड भोगना पड़ेगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ई डिस्ट्रिक्ट के संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। लॉग इन आईडी बनने के बाद ई फाइलों से ही काम होगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में कलक्ट्रेट से इसकी शुरुआत की जाएगी। उसके बाद विकास भवन और तहसीलों में इलेक्ट्रानिक तरीके से काम किया जाएगा। इससे काम में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा। जहां भी गलत काम संज्ञान में आएंगे, जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन धार्मिक पर्यटन की अपार संभावना है। इनमें और संभावनाएं तलाशी जाएंगी। पर्यटन से जिले के लोगों को रोजगार मिले, इसके गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। बताया कि इस समय भारी संख्या में प्रवासी बाहरी राज्यों से जिले में लौटे हैं। इन लोगों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचालित की है। इस योजना में अब तक 180 प्रवासियों ने आवेदन किया है। इनके ऋण स्वीकृत कर बैंकों को भेज दिए गए हैं। बाहरी प्रदेशों से लौटे साढ़े पांच हजार लोगों ने जिले में ही रोजगार की इच्छा जताई है। साढ़े तीन हजार लोगों ने मनरेगा में काम के लिए आवेदन किया है। इन लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें