फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोला उठने के साथ ही दुर्गा पूजा संपन्न

Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
कपकोट में दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालते लोग।
विज्ञापन
डोला उठने के साथ ही केदारेश्वर हिचौड़ी कपकोट में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया है। इस मौके पर दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मूर्तियों को मां के जयकारा के साथ सरयू नदी में विसर्जित किया गया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।  
विज्ञापन


महोत्सव स्थल पर कमेटी के अध्यक्ष हडसन ऐठानी की अगुवाई में महिषासुरवर्दिनी, गणेश, कार्तिकेय, लक्ष्मी और सरस्वती की मूर्तियों की पूजा अर्चना की गई। मंत्रोच्चार पंडित आनंद बल्लभ पांडे और मनोहर पांडे ने किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मूर्तियों को अपने कंधे में रखकर भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों को सरयू में विसर्जित किया गया।  आयोजन समित के अध्यक्ष ऐठानी ने सभी के सहयोग का आभार जताया। इस मौके पर मुख्य यजमान हडसन ऐठानी, राजू कपकोटी, पूर्व सभासद गिरीश जोशी गिर्दा, हेम पांडे, काशिल देव मंदिर कपकोट के महंत चंद्र शेखर गिरी महराज, पान सिंह ऐठानी, प्रकाश, नवीन कांडपाल, मोहन ऐठानी, ललित लोहनी, चंद्र सिंह कोरंगा, दिनेश राठौर, हीरा सिंह ऐठानी, हरीश कपकोटी, गोविंद बिष्ट, बॉबी दानू, जमन ऐठानी और दीपक उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें