डोला उठने के साथ ही नगर और जोशीगांव में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया हैं। श्रद्धालुओं ने नगर में गाजे बाजे के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। नगर भ्रमण के बाद प्रतिमाओं को पवित्र सरयू में विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग माता के मन भावन भजनों में झूम रहे थे। जिन-जिन जगहों से शोभायात्रा निकली वहां महिलाओं ने प्रतिमाओं की फूल और चावल से पूजा अर्चना की।
शुक्रवार की सुबह नगर के नुमाइशखेत स्थित आशीर्वाद भवन में अध्यक्ष प्रशांत मलड़ा की अगुवाई में पूजा हुई। इसके बाद मां के जयकारा के साथ दुर्गा प्रतिमाओं की नगर में छोलिया नृत्य के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें राजू उपाध्याय, हेम कांडपाल थे। उधर पीपल चौक पर आयोजित दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा की अगुवाई में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्रतिमाओं की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। वहां गोविंद साह जगाती, विशाल चौधरी, किशन नेगी, हरीश सोनी, सुमित मेहता, नवीन लोहनी और अश्विनी साह आदि शामिल थे। उधर जोशीगांव में अध्यक्ष सुुरेश जोशी की अगुवाई में पूजा अर्चना हुई। शोभायात्रा में मुख्य यजमान दीप जोशी, भुवन लोहनी, कृष्ण गिरी, ऊर्बादत्त लोहनी, त्रिभुवन नेगी, कमल उपाध्याय थे।