बागेश्वर के धरमघर-माजखेत सड़क पर कीचड़ में फंसा डंपर। संवाद
- फोटो : विधायक सुमित हृदयेश को पीठ पर चोट के निशान दिखाता छात्र प्रियांशु।
धरमघर (बागेश्वर)। जिले में लगातार हो रही बारिश से दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। धरमघर-कराला-माजखे मार्ग में बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ होने से सामाना से भरा एक डंपर फंस गया। डंपर के फंसने से सड़क बंद हो गई है और आवाजाही वाले वाहन भी फंस गए हैं।
धरमघर से करीब आधा किमी दूर सड़क कच्ची है जहां बारिश का पानी जमा होने से भू धंसाव की स्थिति बन जाती है और कीचड़ हो जाता है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक डंपर रोड़ी लेकर माजखेत की तरफ जा रहा था। कच्ची सड़क पर जमीन में कीचड़ होने के कारण डंपर का पहिया जाम हो गया। चालक ने डंपर को निकालने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सड़क में आवाजाही ठप होने से दोनों तरफ 25 से अधिक वाहन फंस गए हैं। इधर जेेई विमल कुमार ने बताया कि जेसीबी को डंपर को निकालने के लिए भेजा जा रहा है। खराब मौसम के कारण दिक्कत है। जल्द ही सड़क को खुलवा दिया जाएगा। संवाद