कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काफलीगैर में कृषक गोष्ठी आयोजित की गई।
- फोटो : हल्द्वानी के बहुउद्देशिय भवन में स्मैक तस्करी की घटना का खुलासा करते आईजी नीलेश आनंद भरणे। साथ में मौजूद एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भुपेंद्र सिंह धोनी। संवाद
बागेश्वर। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र (वीपीकेएएस) अल्मोड़ा की शाखा कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काफलीगैर में कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को मोटे अनाज के लाभ बताए गए। उन्हें मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
गोष्ठी में केवीके प्रभारी डॉ. केके पांडेय ने कहा कि श्रीअन्न या मोटा अनाज किसानों की आय बढ़ाने में मददगार हो सकता है। सरकार भी मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है। इस वर्ष को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। सरकार मोटे अनाज का समर्थन मूल्य भी तय कर रही है। मडुवे को सहकारी समितियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। मोटे अनाज की मांग देशभर में बढ़ रही है। इस दौरान डॉ. नवल किशोर सिंह, हरीश चंद्र जोशी, विक्रम सिंह, हिमांशु भट्ट, महेश सिंह, सौरभ बोरा समेत 30 किसान मौजूद रहे।
बड़ेत की प्रधान रेखा दून में सम्मानित
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विकासखंड के सुदूरवर्ती बडे़त (कफड़ा) के विकास में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने मां नंदा शक्ति सम्मान दिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईआरडीटी) सभागार देहरादून में 19 मार्च को आयोजित समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। संस्था के सचिव संजीव नेगी ने बताया कि रेखा ने बड़ेत में जैविक खेती, रास्तों का निर्माण, सिंचाई गूल का जीर्णोद्धार, शौचालय, नौले निर्माण, बैंकिंग सुविधा, जन सुविधा केंद्र, अमृत सरोवर आदि योजनाओं को साकार किया है। उन्होंने पंचायत भवन में मिनी पुस्तकालय और कंप्यूटर लगवाया है। इस समारोह में विशिष्ट कार्य करने वालीं प्रदेश की 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें रेखा भी शामिल हैं।