बागेश्वर। आरे बाईपास के पास बीते रविवार की शाम को खड़िया लदा डंपर असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया। चालक पंकज लटवाल (37) पुत्र खुशाल सिंह निवासी चौसली अल्मोड़ा कपकोट क्षेत्र से वाहन में खडि़या लेकर आ रहा था। आरे बाईपास के पास डंपर को बैक करते समय यह खाई में जा गिरा। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। चालक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।