कांडा/बागेश्वर। क्षेत्र में लावारिस जानवरों और बंदरों से निजात दिलाने की मांग के लिए किसानों ने कांडा तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर बताया कि जानवर और बंदर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग साल में एकाध बार बंदर पकड़ने को अभियान चलाता है लेकिन कुछ समय बाद ही फिर बंदर धमक जाते हैं। वहां पर बलवंत सिंह नगरकोटी, आलम सिंह, गोविंदी देवी, कमला देवी, नीमा नगरकोटी आदि थीं। संवाद