फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से उफनाये नाले

विज्ञापन
मंडलसेरा में आटा चक्की में घुसा मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार की देर शाम से रात तक बागेश्वर में हुई मूसलाधार बारिश से भागीरथी नाले के साथ ही तमाम नाले उफान पर आ गए। तेज बारिश के कारण जिला मुख्यालयम में मंडलसेरा की सड़क बरसाती नाले में तब्दील हो गई। शनिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे से जिला मुख्यालय में मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश से नदी, नाले उफान पर आ गए। जिला अस्पताल के पास भागीरथी नाले के उफान पर आने से सरयू नदी में मलबा पसर गया। तेज बारिश के कारण उत्तरी मंडलसेरा में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। सड़क बरसाती नाले में तब्दील हो गई। स्क्रबर बंद होने से नाली का पानी और मलबा तल्ला मंडलसेरा में मंडलसेरा के भिल्यूड़ा जिनखोला निवासी दीवान सिंह पुत्र गोपाल सिंह की आटा चक्की में घुस गया। इससे करीब 30 हजार रुपये का राशन खराब हो गया। आटा चक्की और दो फ्रीज खराब हो गए हैं। पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण मंडलसेरा में बारिश के दौरान अक्सर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। रविवार को लोनिवि ने जेसीबी लगाकर बंद स्क्रबर खुलवाया। ::: इनसेट ::: बारिश, औलावृष्टि से गेहूं की खड़ी फसल चौपट ::: बागेश्वर। शनिवार की शाम मूसलाधार बारिश के साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। जिला मुख्यालय के मंडलसेरा, बिलौना में गेहूं की खड़ी और कटी फसल को नुकसान पहुंचा है। धूराफाट क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। रैखोली, बौडी, सिया, नंदीग्राम, बोहला आदि गांवों गेहूं, जो, मसूर के साथ ही सब्जी, फलों को भारी क्षति हुई है। पुंगरघाटी क्षेत्र में भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। दोफाड़, बनलेख, चौरा, तुपेड़ भारी क्षति हुई है। काश्तकारों ने फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। :::पिछले 24 घंटे में बारिश के आंकड़े ::: बागेश्वर में पिछले 24 घंटे में 30 एमएम, गरुड़ में 17.50 एमएम, कपकोट में 2.50 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर 865.10 मीटर और गोमती नदी का जलस्तर 862.05 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

मंडलसेरा में बरसाती नाले में तब्दील सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
मंडलसेरा में बरसाती नाले में तब्दील सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धूराफाट में गेहूं की फसल को पहुंचा नुकसान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
धूराफाट में गेहूं की फसल को पहुंचा नुकसान। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें