फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी संगीता ने विवाह की अपेक्षा ड्यूटी को दी प्राथमिकता

विज्ञापन
संगीता पुलिस उपाधीक्षक कपकोट। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से बचाव में डॉक्टरों के साथ ही पुलिस प्रमुख भूमिका में है। इस जिले में भी पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के नेतृत्व में पुलिस कोरोना की रोकथाम के लिए दिनरात मेहनत कर रही हैं। कपकोट की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संगीता ने बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना विवाह कोरोना संक्रमण की रोकथाम तक स्थगित कर दिया है। डीएसपी संगीता का विवाह मंगलवार (14 अप्रैल) को होना था। दोनों घरों (दूल्हा-दुल्हन) में इसकी तैयारियां भी चल रहीं थीं लेकिन डीएसपी संगीता ने फिलहाल विवाह के स्थान पर कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने को प्राथमिकता देते हुए विवाह स्थगित कर दिया है। उनका विवाह मूल रूप से टनकपुर हाल निवासी हल्द्वानी वाणिज्य कर विभाग में अस्सिटेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत दीपक कुमार के साथ होना था। डीएसपी संगीता मूल रूप से बेड़ीनाग की रहने वाली हैं। उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है। डीएसपी संगीता का कहना है कि वर्तमान में देश कोरोना वायरस की महामारी के संकट से गुजर रहा है, इसलिए स्थिति सामान्य होने तक शादी की तिथि स्थगित करने का निर्णय लिया है। कहतीं हैं कि हमारा प्रथम कर्त्तव्य देश की सुरक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें