फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल कोरोना वीरःरेडक्रास के जिला सचिव ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई

विज्ञापन
आलोक पांडेय। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला रेडक्रास सोसायटी के कर्मठ सचिव आलोक पांडेय ने लॉकडाउन के दौर में असहाय और गरीब लोगों की मदद के लिए अलख जगा रखी है। वह जिलेभर में असहाय लोगों तक राशन पहुंचा रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला को खून की आवश्यकता हुई तो वह अपना खून देने से भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने रक्तदान कर अस्पताल में भर्ती एक महिला की जान बचाने में मदद की। जिला अस्पताल में भर्ती मंडलसेरा निवासी कुंदन राम की पत्नी कविता देवी को मंगलवार को खून की आवश्यकता पड़ी। रक्तकोष में बी पॉजिटिव ग्रुप का रक्त नहीं था। इसकी जानकारी रेडक्रास सोसायटी के सदस्य जगदीश उपाध्याय को हुई तो विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों में इसकी जानकारी दी। जब खून की व्यवस्था नहीं हुई तो जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडे जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुंच गए। उन्होंने रक्तदान किया। कविता देवी एनीमिया की बीमारी से ग्रसित है। महिला के परिजनों ने पांडेय का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें