फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: निजी नशा मुक्ति केंद्र में औषधि निरीक्षक का छापा, मरीजों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने निजी नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने केंद्र की कार्यप्रणाली, दवाओं के स्टॉक और वहां भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया।
विज्ञापन


बुधवार को निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने केंद्र में दवाओं के रखरखाव और खरीद बिलों की बारीकी से जांच की। उन्होंने दवाओं से संबंधित रजिस्टरों में दर्ज प्रविष्टियों का भी मिलान किया। निरीक्षण टीम ने स्टाफ से केंद्र की सेवाओं और अब तक के परिणामों पर विस्तृत चर्चा की। अप्रैल 2025 में स्थापित इस केंद्र में अब तक कुल 167 नशे के आदी व्यक्ति भर्ती हुए। इनमें से 157 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 10 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है। औषधि निरीक्षक ने भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत रूप से बात कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को जाना। मरीजों से मिले फीडबैक के आधार पर केंद्र संचालक को व्यवस्थाओं में और सुधार करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें