फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्त बागेश्वर अभियान का हुआ आगाज

विज्ञापन
बागेश्वर में नशामुक्त अभियान का पोस्टर लांच करते विधायक चंदन राम दास। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की पहल पर नशामुक्त बागेश्वर अभियान शुरू हो गया है। विधायक चंदन राम दास ने पोस्टर का अनावरण कर अभियान का शुभारंभ किया। नशे के कारोबार की जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

बागेश्वर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दास ने पुलिस अधीक्षक की ओर से नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान की सराहना की। विधायक ने कोतवाली में पेयजल व्यवस्था के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। वरिष्ठ नागरिक रणजीत सिंह बोरा ने भी पुलिस की पहल को सराहनीय बताया।
पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जिले में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम और नशे के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। कहा कि पोस्टर में दिए गए मोबाइल नंबर 8979549222 पर आम लोग नशे के कारोबार के संबंध में सूचनाएं दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें