फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में नहाने गया किशोर बहा

विज्ञापन
बागेश्वर में पगना में सरयू नदी में बहे किशोर की खोजबीन के लिए पहुंचे फायर सर्विस के जवान और परिजन - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बिलौना निवासी किशोर नहाते समय सरयू नदी में बह गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने किशोर की ढूंढखोज के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं चला था।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम रोडवेज बस स्टेशन के पास मोहल्ला बिलौना निवासी महेश प्रकाश का 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार अपने साथियों के साथ पगना सत्तेश्वर मंदिर के पास सरयू में नहाने गए थे। शाम करीब सवा पांच बजे रोहित तेज बहाव में आकर बह गया। उसके साथियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने राजस्व पुलिस को सूचित किया। तहसीलदार नवाजिश खलीक की सूचना पर आपदा प्रबंधन विभाग ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को अलर्ट किया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद कोतवाल डीआर वर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डूबे किशोर की खोज की गई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पगना, सत्तेश्वर से लेकर, कठानी, दमौली तक खोजबीन की गई, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया। खोजबीन में लीडिंग फायरमैन हरीश सिंह गुसाई, गणेश चंद्र, फायरमैन जितेंद्र कुमार, प्रकाश चंद्र, रवि सिंह, राजेंद्र तिरुवा, चालक जगदीश सिंह जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें