फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जान हथेली पर रखकर चलते है चालक

Wed, 06 Jun 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
खस्ताहाल रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन और लोनिवि बागेश्वर, कपकोट की उदासीनता के चलते कांडा-रावतसेरा और पिंडारी सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। इस सड़क पर चालकों को जान हथेली पर रखकर वाहन चलाना पड़ता है। क्षेत्र के लोग सड़कों की हालत सुधारने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जल्द सड़क ठीक नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।      
विज्ञापन

 
कांडा-रावतसेरा-बांस पटान सड़क के दाड़िमखेत गांव के समीप एक साल पहले बना कल्मठ क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क में पाइप डालकर आवाजाही हो रही है। भद्रकाली मंदिर के प्रवेश द्वार से आगे दो किमी दूर घैड़ागाड़ तक डामरीकरण जगह-जगह उखड़ चुका है। कमस्यार संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश उप्रेती और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत ने लोनिवि से सड़क की हालत शीघ्र सुधारने की मांग की है।

उधर पिंडारी सड़क के भानी गांव के पास सड़क की हालत काफी बुरी हो चुकी है। सड़क की चौड़ाई काफी कम होने से वाहनों को एक-एक करके जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है सड़क संकरी होने से वाहनों के खाई में गिरने का डर रहता है। जल्द ही सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो बरसात में सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने शासन और लोनिवि से सड़क की सेहत सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सामाजिक कार्यकर्ता लोकपाल कोरंगा समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें