फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Accident: कपकोट में पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत, पांच महिलाएं घायल

Wed, 10 Jun 2026 10:57 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील में असों-भैरूं मोटरमार्ग पर बुधवार को घास लेने जा रही एक पिकअप (यूके 02 सीए 0677) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक भगवत सिंह बड़ती की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गईं। 
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत असों-भैरूं मोटरमार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां घास लेने जा रही एक पिकअप (यूके 02 सीए 0677) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।  इस दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में से दो महिलाओं की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


कपकोट के असों क्षेत्र में एक पिकअप वाहन ग्रामीण महिलाओं को लेकर घास लेने जा रहा था। इसी दौरान असों-भैरूं मोटरमार्ग पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक भगवत सिंह बड़ती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार खटगेड़ा (असों) निवासी सुरमा देवी (56) पत्नी स्वर्गीय पुष्कर सिंह और ऐठाण निवासी कमला देवी (32) पत्नी संतोष ऐठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा उमा शाही (25) पत्नी भुवन शाही, तारा देवी (33) पत्नी देवेंद्र सिंह और राधा (27) पत्नी महेश सिंह शाही को सामान्य चोटें आई हैं।
 
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को खाई से रेस्क्यू कर तत्काल नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। चालक की मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें