फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छत से गिरने से चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 15 Oct 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। क्षेत्र के बालीघाट पंद्रहपाली निवासी किशन राम पुत्र चंदन राम (45) की घर की छत से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम किशन राम अपने घर की छत पर थे, तभी अचानक वह नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे लेकिन डोबा के पास आधे रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि किशन राम वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनके दो बच्चे हैं। उनकी अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें