कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र में भले ही सड़कों का जाल बिछने से लोगों को यातायात में सुविधा मिल रही है लेकिन 33 सड़कों पर परिवहन विभाग से वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद इन सड़कों पर धड़ल्ले से वाहन चल रहे हैं।
कपकोट क्षेत्र की 29 सड़कें पीएमजीएसवाई और 46 सड़कें लोनिवि के अधीन हैं। पीएमजीएसवाई की 12 सड़कों पर परिवहन विभाग से वाहनों के संचालन की अनुमति है। 10 सड़कों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। क्षेत्र की बदियाकोट-कुवांरी, बदियाकोट-बोरबलड़ा, वाछम-खाती, सुपी-हरकोट, धरमघर-माजखेत, कपकोट-पिंडारी और उंगिया-सोराग सड़क पर विभाग ने एक महीने में सुधारीकरण का कार्य पूरा किया है। इन सड़कों पर वाहन चलाने के लिए परिवहन विभाग की अनुमति का इंतजार है।
लोनिवि की 30 सड़कों पर ही वाहनों के चलाने की अनुमति है। 16 सड़कें परिवहन विभाग के वाहन चलाने के लिए तय किए गए मानकों पर खरी नहीं हैं। इस वजह से इन सड़कों पर वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं है। परिवहन विभाग से जिन सड़कों में वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं होती है उन पर वाहन के दुर्घटना होने पर केवल सार्वजनिक वाहनों को ही मुआवजे की राशि मिलती है। अन्य निजी वाहनों को दुर्घटना होने पर विभाग से मुआवजा, उपचार या अन्य लाभ नहीं मिल पाते हैं। संवाद
......कोट
जिले की जिन सड़कों में परिवहन विभाग के मानक पूरे नहीं हैं। उनमें वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं होती। इन सड़कों पर दुर्घटना होने पर विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। विभाग की ओर से मानक पूरे नहीं करने वाली सड़कों पर दुर्घटनाओं में केवल सार्वजनिक वाहनों को ही योजनाओं का लाभ मिल पाता है। -.अमित कुमार, एआरटीओ बागेश्वर