फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल को लेकर महिलाओं ने जल संस्थान में की नारेबाजी

Wed, 28 Sep 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
जल संस्थान में नारेबाजी करती मंडलसेरा की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 मंडलसेरा के पीपल चौक तोक में पिछले एक माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से आपूर्ति करने को लेकर कोई प्रयास नहीं करने से नाराज महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
जल संस्थान कार्यालय पहुंची मंडलसेरा की महिलाओं ने कहा कि पीपल चौक क्षेत्र में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। पिछले सप्ताह स्वयं श्रमदान कर बंद पड़ी पेयजल योजना को खोलने के प्रयास किए। इसके बावजूद विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल योजना कहीं पर खेतों में तो मकानों के नीचे दबी हैं। महिलाओं ने जल संस्थान से बंद पड़ी योजना के नलों को खोलने या फिर नई पाइप लाइन बिछाने की मांग उठाई। कहा कि यदि नई पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई तो उन्हें उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में हंसी नेगी, कमला कांडपाल, कविता जोशी, रजनी साही, बबीता जोशी, पुष्पा नगरकोटी आदि शामिल थीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें