ग्राम पंचायत शामा के शेली तोक में रह रहे 35 परिवारों को बगैर पानी की आपूर्ति के ही बिल रहे हैं। पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नजदीक में पानी के स्रोत न होने के कारण वह एक किमी की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने पेयजल संस्थान से पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेेेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि लीती रिठकुला पेयजल योजना से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होती है जबकि इस बीच 15 दिन से भी अधिक समय से नल सूखे पड़े हैं। नजदीक में पानी के अन्य कोई स्रोत नहीं होने के कारण उन्हें एक किमी दूर जाना पड़ रहा है। इसमें उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है। अनेक लोग गधेरों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गंदा पानी पीने के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी है। पेयजल संस्थान को पानी की आपूर्ति की कई बार मांग कर दी हे लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। पानी की आपूर्ति शीघ्र न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है। वहां पर महिपाल सिंह दानू, गोविंद सिंह, कुुंवर सिंह, कमला देवी, पुष्पा, हेमा, जसौदा और कमला देवी आदि शामिल हैं। उधर पेयजल संस्थान के ईई केएस खाती ने कहा कि संबंधित जेई को मौके पर जाकर पानी की आपूर्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।