फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में बढ़ती गर्मी के साथ गहराया पेयजल संकट

Sat, 24 May 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में पेयजल संकट के चलते हैंडपंप से पेयजल जुटाते लोग। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी के बढ़ते ही बागेश्वर में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। मजियाखेत में चार दिन से पानी की एक बूंद नहीं टपकने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के तहसील रोड, मजियाखेत, मंडलसेरा, बिलौना, कठायतबाड़ा सहित कई अन्य हिस्सों में लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। जिन स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति हो रही है वहां भी गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। वह पीने के लिए मांग धारे से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त पानी भरने वालों की भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को यहां घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र पेयजल संकट का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर के कई वार्डों में आ रहा है गंदा पानी
बागेश्वर। नगर के अधिकतर वार्डों में दूषित पानी आने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नल में आने वाला पानी बर्तन और कपड़े धोने योग्य भी नहीं है। हल्की सी बारिश होने पर मटमैले पानी की आपूर्ति होने लगती है। उन्होंने जल संस्थान से स्वच्छ जल की आपूर्ति करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


गरुड़ के लोग भी पेयजल संकट से परेशान
बागेश्वर। गरुड़ क्षेत्र के टीट बाजार सहित कई अन्य हिस्सों में लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के बाद भी पेयजल संकट कम नहीं हो रहा है। किसी तरह वह हैंडपंप से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके यहां हर घर नल हर घर जल योजना के तहत लाइप लगे हैं, लेकिन उनमे पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। संवाद
इनसेट कोट-
बढ़ती गर्मी के कारण योजनाओं के स्रोत में पानी की कमी से दिक्कत आई है। रोस्टर के अनुसार पानी दिया जा रहा है। पानी की कमी वाले इलाकों में टैंकर से भी पानी वितरित किया जा रहा है। - सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान बागेश्वर।
विज्ञापन





फोटो -24बीजीएस19पी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें