फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम कर्मियों ने खंडीय दफ्तर पर ठोका ताला 

Thu, 17 Mar 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेतन भत्तों का शासनादेश जारी नहीं होने से गुस्साए पेयजल निगम कर्मियों ने बृहस्पतिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विभाग के खंडीय कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासनादेश शीघ्र जारी नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पूर्व सुबह कर्मचारी जोरदार नारेबाजी करते हुए विभाग के खंडीय कार्यालय पहुंचे और ताला लगा दिया। वक्ताओं ने कहा गत वर्ष 14 दिसंबर को पेयजल मंत्री, मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव, सचिव वित्त और सचिव पेयजल की उपस्थिति में कार्यरत और सेवानिवृत्त कार्मिकों को वेतन भत्तों का लाभ देने का शासनादेश शीघ्र जारी करने पर सहमति बनी थी लेकिन, तीन माह बाद भी शासनादेश जारी नहीं हो सका है।

तालाबंदी और कार्य बहिष्कार करने वालों में ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रकाश जोशी, मदन पुरी, जगदीश जोशी, एचसी बेलवाल, मीनू, लक्ष्मी कोरंगा, जीवन पाठक, एनएस सामंत, कैलाश राणा, विशन जनौटी, जय शंकर सिंह राणा, नयन जोशी, चंदन दानू, मनोज खड़का, पूरन जोशी, चनी राम, चंदन दानू, गोविंद मेहता, लीलाधर अंडोला, जीसी जोशी, नंद किशोर पंत और प्रताप सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें