फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: निकास नालियां बनी नहीं, गधेरों का रास्ता भी बंद हो गया

Sat, 14 Jun 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर नगर पालिका का मंडलसेरा उत्तरीवार्ड। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा उत्तरी वार्ड जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। वार्ड में तीन-तीन बरसाती गधेरे हैं, लेकिन उनके नदी तक पहुंचाने का उचित रास्ता नहीं है। निकास नालियां नहीं होने से भी बारिश के दौरान सड़क और गधेरों से बहने वाला पानी खेतों में जमा हो जाता है। कई बार लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है। इस दौरान लोगाें को घरों से सड़क तक आने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इनसेट
वार्ड का विवरण
2019 के परिसीमन से पहले मंडलसेरा ग्राम पंचायत थी। अब यहां दो वार्ड हैं। एक वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैले वार्ड की आबादी 2650 है। वार्ड में मंडलसेरा, मल्ला बानरी, फुलवाड़ी आदि क्षेत्र आते हैं। वार्ड की आबादी लगातार बढ़ रही है।

इनसेट
ढुंगगाड़, भनार और चुपराड़ी गधेरा बढ़ाते हैं परेशानी
बागेश्वर। मंडलसेरा उत्तर वार्ड से ढुंगगाड़, भनार और चुपराड़ी गधेरे बहते हैं। पूर्व मे सेरे में केवल खेतीबाड़ी होती थी। मकान नहीं बने थे, तब इन गधेरों का पानी अपना रास्ता बनाकर सरयू में मिल जाता था। धीरे-धीरे नगर की आबादी बढ़ने लगी तो मंडलसेरा में मकान बनने लगे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आकर लोगों ने अपने मकान बनाने शुरू किए तो खेत सिकुड़ने लगे और गधेरों के नदी तक जाने का रास्ता भी बंद होता गया। हालात यह हैं कि अब बारिश के दौरान गधेरों का पानी लोगों की परेशानी बन जाता है।
विज्ञापन




कोट
जल भराव वार्ड की सबसे बड़ी समस्या है। सड़क किनारे कहीं नालियां नहीं बनी हैं। कुछ जगहों पर नालियां हैं तो उनकी सफाई भी नहीं हुई है। बारिश का पानी सड़क से बहकर घरों की तरफ बहने लगता है। - पूरन गिरि

कोट
वार्ड में सड़क से ऊपर का हिस्सा पहाड़, जबकि नीचे का समतल है। बारिश होने पर ढलान से पानी आकर निचले इलाके में जमा हो जाता है। भारी बारिश के दौरान लोगों के घर और आसपास के खेत पानी से भर जाते हैं। निकास नालियां बनाने की सख्त जरूरत है। - विशन सिंह

कोट
वार्ड में बहने वाले गधेरों का प्रबंधन किए बिना ही मकानों का निर्माण होने से दिक्कत बढ़ी हो गई है। तीनों नालों को व्यवस्थित करने की जरूरत है। अगर इनका प्रबंधन हो गया जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। - शेर सिंह मलड़ा

कोट
वार्ड के बरसाती गधेरों का पानी नदी तक नहीं पहुंचना बड़ी समस्या है। बारिश के दौरान इनमें बहने वाला पानी पूरे वार्ड में फैल जाता है। बोर्ड बैठक में समाधान के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। विभाग से सड़कों के किनारे बनी नालियों की सफाई के लिए कहा जाएगा। - कैलाश राम, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें